भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सामना / अनूप सेठी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनूप सेठी }} <poem> दुख का पहाड़ खड़ा है बच्चे ! नन्हे ...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:54, 20 जनवरी 2009 का अवतरण
दुख का पहाड़ खड़ा है बच्चे !
नन्हे हाथों से कुरेदोगे पहाड़
रत्ती भर खरोंच भी नहीं पाओगे
ज़िंदगी भर काटते रहोगे।
एक आँसू की डली तैरेगी
धुँधली हो के ही फैलेगी सारी दुनिया।
बस जबड़े कसके रहो
हो तो आंख झपकना मत।
(1985)