भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हम हैं ताना-हम हैं बाना / उदय प्रकाश" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उदयप्रकाश }} हम हैं ताना, हम हैं बाना । हमीं चदरि...)
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=उदयप्रकाश
 
|रचनाकार=उदयप्रकाश
 +
|संग्रह= रात में हारमोनिययम / उदय प्रकाश
 
}}
 
}}
 
हम हैं ताना, हम हैं बाना ।  
 
हम हैं ताना, हम हैं बाना ।  

23:47, 7 फ़रवरी 2009 का अवतरण

हम हैं ताना, हम हैं बाना ।

हमीं चदरिया, हमीं जुलाहा, हमीं गजी, हम थाना


नाद हमीं, अनुनाद हमीं, निःशब्द हमी गंभीरा,

अंधकार हम, चाँद सूरज हम, हम कान्हा हम मीरा ।

हमीं अकेले, हमी दुकेले, हम चुग्गा, हम दाना ।।

मंदिर-महजिद, हम गुरुद्वारा, हम मठ, हम बैरागी

हमीं पुजारी, हमीं देवता, हम कीर्तन, हम रागी ।

आखत-रोली, अलख-भमूती, रूप धरे हम नाना ।।

मूल-फूल हम, रुत बादल हम, हम माटी, हम पानी

हमीं जहूदी-शेख-बरहमन, हरिजन हम ख्रिस्तानी ।

पीर-अघोरी, सिद्ध-ओलिया, हमी पेट, हम खाना ।।

नाम-पता, ना ठौर-ठिकाना, जात-धरम ना कोई

मुलक-ख़लक, राजा-परजा हम, हम बेलन, हम लोई ।

हमही दुलहा, हमीं बराता, हम फूँका, हम छाना ।।