भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जब सूरज जग जाता है / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} Category:बाल-कविताएँ आँखें म...) |

पंक्ति 50: | पंक्ति 50: | ||
− | डुबकी कभी लगाता है । | + | डुबकी कभी लगाता है ।

+ | पर्वत –घाटी पार करे

+ | मैदानों में चलता है ।

+ | दिनभर चलकर थक जाता

+ | साँझ हुए फिर ढलता है ।

+ | नींद उतरती आँखों में

+ | फिर सोने चल देता है ।

+ | हमें उजाला दे करके

+ | कभी नहीं कुछ लेता है

19:40, 9 फ़रवरी 2009 का अवतरण
आँखें मलकर धीरे-धीरे
सूरज जब जग जाता है ।
सिर पर रखकर पाँव अँधेरा
चुपके से भग जाता है ।
हौले से मुस्कान बिखेरी
पात सुनहरे हो जाते ।
डाली-डाली फुदक-फुदक कर
सारे पंछी हैं गाते ।
थाल भरे मोती ले करके
धरती स्वागत करती है ।
नटखट किरणें वन-उपवन में
खूब चौंकड़ी भरती हैं ।
कल-कल बहती हुई नदी में
सूरज खूब नहाता है
कभी तैरता है लहरों पर
डुबकी कभी लगाता है ।
पर्वत –घाटी पार करे
मैदानों में चलता है ।
दिनभर चलकर थक जाता
साँझ हुए फिर ढलता है ।
नींद उतरती आँखों में
फिर सोने चल देता है ।
हमें उजाला दे करके
कभी नहीं कुछ लेता है