भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"फिर भी टपकाए राल ढोलकिया / कुमार मुकुल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: आह ढोलकिया वाह ढोलकिया उूंची तेरी निगाह ढोलकिया धारे जन का साज ...)
(कोई अंतर नहीं)

03:43, 19 फ़रवरी 2009 का अवतरण

आह ढोलकिया वाह ढोलकिया उूंची तेरी निगाह ढोलकिया

धारे जन का साज ढोलकिया दे दल्‍लों को आवाज ढोलकिया

पाता है इक लाख ढोलकिया उड़ाए जन की खाक ढोलकिया

गालियों से परहेज हो कैसा वह अगड़ों की शाल ढोलकिया

सवर्णें की ढाल ढोलकिया ताने जन की पाल ढोलकिया

रंगभेद की बीण बजाकर लगा लेता चौपाल ढोलकिया

उड़ाए रंग गुलाल ढोलकिया तू तो बड़ा दलाल ढोलकिया

कहने को बेबाक ढोलकिया ताके गरेबां चाक ढोलकिया

उड़ाए मत्‍ता माल ढोलकिया फिर भी टपकाए राल ढोलकिया

कू-सु कर्मों का लेखा रखता पंडित का पूत कमाल ढोलकिया

पानी कैसा भी खारा हो गला लेता तू दाल ढोलकिया आह ढोलकिया ............