भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हाल—ए—दिल जिनसे कहने की थी आरज़ू / साग़र पालमपुरी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 7: | पंक्ति 7: | ||
हाल-ए-दिल जिनसे कहने की थी आरज़ू | हाल-ए-दिल जिनसे कहने की थी आरज़ू | ||
− | वो मिले तो हमीं से | + | वो मिले तो हमीं से लगे हू-ब-हू |
− | जिस्म के बन के भीतर ही | + | जिस्म के बन के भीतर ही था वो कहीं |
जिसको ढूँढा किये दर-ब-दर , कू-ब-कू | जिसको ढूँढा किये दर-ब-दर , कू-ब-कू |
17:54, 27 फ़रवरी 2009 का अवतरण
हाल-ए-दिल जिनसे कहने की थी आरज़ू
वो मिले तो हमीं से लगे हू-ब-हू
जिस्म के बन के भीतर ही था वो कहीं
जिसको ढूँढा किये दर-ब-दर , कू-ब-कू
करके इक बात ही रूह में आ बसा
कितनी दिलकश थी उस शख़्स की गुफ़्तगू
फूल यादों के जो सेह्न-ए-दिल में खिले
एक ख़ुश्बू-सी बिखरा गये चार सू
सुर्ख़ चेहरों में ‘साग़र’ ! न ढूँढो मुझे
मेरी ग़ज़लों में है मेरे दिल का लहू