भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"धीर! अपने ही दामन को, बेदाग़ बनाना है! / धीरज आमेटा ‘धीर’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धीरज आमेटा ’धीर’ }} <poem> धीर! अपने ही दामन को, बेदा...)
(कोई अंतर नहीं)

14:59, 4 मार्च 2009 का अवतरण

  
धीर! अपने ही दामन को, बेदाग़ बनाना है,
फिर जा के ज़माने को आईना दिखाना है!
 
अब तेरी मुहब्बत भी इक भूला फ़साना है, [क़ता]
इक बंद लिफ़ाफ़ा है, इक ख्वाब पुराना है!
 
अब मुझ से, बता तू ही! उम्मीद-ए-वफ़ा कैसी?
वो और ज़माना था, ये और ज़माना है!
 
उस अब्र को सावन भी, दरकार भला क्यों हों,
दामन जो भिगोता है,आंखों में ठिकाना है!
 
वो तीर-ए-नज़र तेरा, ये चाक-ए-जिगर मेरा,
खतरे हैं बहुत लेकिन,ये खेल सुहाना है!
 
क्यों हर्फ़-ए-नसीहत को, अब कोई नहीं सुनता?
बाबा! ये ज़माना क्या पहले से सयाना है?