[[चित्र:Sumitran pant.jpg|thumb|300px|right{{KKRachnakaarParichay|रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत]]}}बीसवीं सदी का पूर्वार्द्ध छायावादी कवियों का उत्थान काल था। उसी समय अल्मोड़ा निवासी सुमित्रानंदन पंत उस नये युग के प्रवर्तक के रूप में हिन्दी साहित्य में अभिहित हुये। इस युग को [[जयशंकर प्रसाद]], [[महादेवी वर्मा]], [[सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला']] और [[रामकुमार वर्मा]] जैसे छायावादी प्रकृति उपासक-सौन्दर्य पूजक कवियों का युग कहा जाता है। सुमित्रानंदन पंत का प्रकृति चित्रण इन सबमें श्रेष्ठ था। उनका जन्म ही बर्फ़ से आच्छादित पर्वतों की अत्यंत आकर्षक घाटी [[अल्मोड़ा]] में हुआ था, जिसका प्राकृतिक सौन्दर्य उनकी आत्मा में आत्मसात हो चुका था। झरना, बर्फ, पुष्प, लता, भंवरा गुंजन, उषा किरण, शीतल पवन, तारों की चुनरी ओढ़े गगन से उतरती संध्या ये सब तो सहज रूप से काव्य का उपादान बने। निसर्ग के उपादानों का प्रतीक व बिम्ब के रूप में प्रयोग उनके काव्य की विशेषता रही। उनका व्यक्तित्व भी आकर्षण का केंद्र बिंदु था, गौर वर्ण, सुंदर सौम्य मुखाकृति, लंबे घुंघराले बाल, उंची नाजुक कवि का प्रतीक समा शारीरिक सौष्ठव उन्हें सभी से अलग मुखरित करता था। <ref>{{cite web |url= http://taptilok.com/pages/details.php?detail_sl_no=294&cat_sl_no=8|title= निसर्ग में वैश्विक चेतना की अनुभूति: सुमित्रानंदन पंत |accessmonthday=[[20 जुलाई]]|accessyear=[[2007]]|format= पीएचपी|publisher= ताप्तिलोक|language=}}</ref>
==जन्म और परिवार==
हिंदी साहित्य की इस अनवरत सेवा के लिए उन्हें पद्मभूषण(1961), ज्ञानपीठ(1968) तथा सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार जैसे उच्च श्रेणी के सम्मानों से अलंकृत किया गया। सुमित्रानंदन पंत के नाम पर कौशानी में उनके पुराने घर को जिसमें वे बचपन में रहा करते थे, सुमित्रानंदन पंत वीथिका के नाम से एक संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। इसमें उनके व्यक्तिगत प्रयोग की वस्तुओं जैसे कपड़ों, कविताओं की मूल पांडुलिपियों, छायाचित्रों, पत्रों और पुरस्कारों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें एक पुस्तकालय भी है, जिसमें उनकी व्यक्तिगत तथा उनसे संबंधित पुस्तकों का संग्रह है।
उनका देहांत [[1977]] में हुआ। आधी शताब्दी से भी अधिक लंबे उनके रचनाकर्म में आधुनिक हिंदी कविता का पूरा एक युग समाया हुआ है। ----<references/> ==यह भी देखें==* [[हिंदी साहित्य]]* [[छायावादी युग]]* [[हिन्दी कवि]]* [[आधुनिक हिंदी पद्य का इतिहास]]* [[आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास]] ==बाहरी कड़ियाँ==* [http://poets-hindipoem.blogspot.com/2006/09/sumitranandan-pant_27.html सुमित्रानंदन पंत की रचनायें]* [http://hi.literature.wikia.com/wiki/%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%A8_%E0%A4%AA%E0%A4%82%E0%A4%A4 सुमित्रानंदन पंत (कविता कोश)]* [http://www.anubhuti-hindi.org/gauravgram/snp/index.htm सुमित्रानंदन पंत (अनुभूति)] [[श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन]][[श्रेणी:लेखक]][[श्रेणी:जीवनी]][[श्रेणी:साहित्यकार]][[श्रेणी:हिन्दी साहित्य]][[श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार]][[श्रेणी: इलाहाबाद]] [[श्रेणी: ज्ञानपीठ सम्मानित]] {{हिंदी साहित्यकार}}[[en:Sumitranandan Pant]]