भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पूजा / ऋषभ देव शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |संग्रह= }} <Poem> पूज पाया जो नहीं इंसा...)
 
(कोई अंतर नहीं)

01:50, 18 अप्रैल 2009 के समय का अवतरण


पूज पाया जो नहीं इंसान को!
पूज पायेगा कहाँ भगवान् को??
 
 
दूसरों का हक़ दबाना चाहते
पूजते हैं लोग वे शैतान को!!
 
 
पूज्य हैं सबसे प्रथम माता-पिता,
सीखना यह चाहिए संतान को!!


देश में राजा भले पुजते रहें,
पूजती दुनिया मगर विद्वान् को!!