भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पसीना हलाल करो / ऋषभ देव शर्मा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |संग्रह=तेवरी / ऋषभ देव शर्मा }} <Poem> प...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
01:16, 26 अप्रैल 2009 के समय का अवतरण
पसीना हलाल करो
काल महाकाल करो
तेल बना रक्त जले
हड्डियाँ मशाल करो
संगीन के सामने
खुरपी व कुदाल करों
महलों के बुर्जों पर
तांडव बेताल करो
कालिमा को चीर दो
दिशा-दिशा लाल करो
सबसे पहले अब हल
भूख का सवाल करो