भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हो गए हैं आप तो ऋतुराज होली में / ऋषभ देव शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ऋषभ देव शर्मा |संग्रह=तेवरी / ऋषभ देव शर्मा }} <Poem>ह...)
 
(कोई अंतर नहीं)

01:03, 2 मई 2009 के समय का अवतरण

हो गए हैं आप तो ऋतुराज होली में
वे तरसते रंग को भी आज होली में

काँख में खाते दबाए आ गया मौसम
खून से वे भर रहे हैं ब्याज होली में

चौक में है आज जलसा भूल मत जाना
भूख की आँतें बनेंगी साज होली में

हर गली उद्दण्डता पर उतर आई है
खुल न जाए राजपथ का राज़ होली में

कब कई प्रह्लाद लेंगे आग हाथों पर ?
कब जलेगी होलिका की लाज होली में ?