भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आधी फसल / कविता वाचक्नवी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''आधी फसल''' हमारे पेड़ों से ...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:41, 6 जून 2009 के समय का अवतरण
आधी फसल
हमारे पेड़ों से
कच्चे आम
बटोर ले जाता है
अद्धे वाला ठेकेदार
और तकते रह जाते हैं - हम
पके आमों की
तीखी महक
याद करते हुए.......बस।
जितने छोड़ता है हमारे लिए
उनमें आती नहीं सुगंध - ,
अधकचे टूटे
यही है फल।
इस सुगंधहीन
आधी फसल से
भरता नहीं
मेरा जी
और
नंगे हो गए हैं
मेरे पेड़ भी........।