भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पतझर-१ / कविता वाचक्नवी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''पतझर - १''' नहीं सुनहले पंखो...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:25, 18 जून 2009 के समय का अवतरण
पतझर - १
नहीं सुनहले पंखों की
चिड़िया
गाती है
नहीं गिलहरी
हाथ उठाए
अब आती है
कोयल की
अमराई सारी
सूख गई
छाँह उंगलियाँ थाम
नहीं अब
चल पाती है।