भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"देवदार / कविता वाचक्नवी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''देवदार''' रहस्य के सारे देव...)
(कोई अंतर नहीं)

21:26, 19 जून 2009 का अवतरण

देवदार


रहस्य के सारे देवदार
काट डाले हैं
बटोही ने।
बाँहें फैलाए जो हिम झेलते थे,
पी लेते थे कोहरा
छान देते थे धूप
धुआँ समेटते थे
दीखती थी धरित्री - सौंदर्यमयी।
अब न देवदारी ध्वजाएँ है

आकाश से झरती बर्फ़ झेलने वाली बाँहें।

अधकटे देवदारों के ठूँठ
उग आए हैं छाती पर
और
मैं दिन गिनती हूँ
देवदारों के फिर उठ खड़ा होकर
फैलने के।
देखूँ........
कब आएँ वे दिन
आकंठ प्रतीक्षा है..........।