भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"डर / कविता वाचक्नवी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''डर''' सुख पकड़ मुट्ठी बाँधी ...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:03, 19 जून 2009 के समय का अवतरण
डर
सुख पकड़
मुट्ठी बाँधी जब-जब
सरक जाते
कण-कण
उँगलियों के फ़ासलों के बीच से।
जाने कैसे
क्यों
कब
कहाँ
हथेली में
कुछ आ लगा।
मुट्ठी कसी....झट।
चमक दीखी
उँगलियों की चौड़ी दरारों से।
क्या है?
सैकत?
उजाला?
किरण?
मुट्ठी खोल देखूँ?
नहींऽ ऽ ऽ ऽ ऽ ऽ
कहीं जुगनू हुआ, तो ऽ ऽ?