भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पानी बरसेगा / कविता वाचक्नवी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''पानी बरसेगा''' सुनती हूँ - "प...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:37, 21 जून 2009 का अवतरण
पानी बरसेगा
सुनती हूँ - "पानी बरसेगा"
जंगल, नगर, ताल प्यासे हैं
मुरझाया पेड़ों का बाना।
इतने दिन का नागा करती
वर्षा की पायल अकुल हैं
लोहा सारा गला हुआ है
उसको पानी में ढलना है,
सलवट-सलवट कटा हुआ
पैरों के नीचे
पृथ्वी का आँचल पुकारता
पानी-पानी-पानी-पानी।
बादल अपने नियत समय पर
इसको - उसको - सबको - उनको
पानी देंगे
तब आएँगे।
अभी समय
नहीं आया है।
सुनती हूँ -
पानी बरसेगा।