भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जिंदगी, एक दरिया है / तारा सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[तारा सिंह]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
[[Category:तारा सिंह]]
+
|रचनाकार=तारा सिंह
 
+
}}
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*
+
 
+
 
:जिंदगी  एक  दरिया है, जिसमें
 
:जिंदगी  एक  दरिया है, जिसमें
 
:आशाओं  का  बहता  पानी  है
 
:आशाओं  का  बहता  पानी  है

21:43, 24 जून 2009 के समय का अवतरण

जिंदगी एक दरिया है, जिसमें
आशाओं का बहता पानी है
कागज की कश्ती में
हम दो अनजाने मुसाफिर हैं
और दूर तलक अँधेरा है
जिंदगी एक दरिया है
अपनों का तो एक बहाना है
यह दुनिया सरायखाना है
और इस सरायखाने में
कौन कब तक रुकेगा
किसी ने नहीं जाना है
जिंदगी एक दरिया है
जिंदगी हवा का एक झोंका है
आत्मा जहाँ भटकती है
मिट्टी के इस खिलौने में
जब तक साँसों की डोरी है
तब तक ये खींचातानी है
जिंदगी एक दरिया है
यहाँ फूल भी खिलते हैं
हसीं-चाँद भी चमकता है
सितारों का मेला है
पर रात बड़ी छोटी है
सुबह के पहले गुम हो जाना है
जिंदगी एक दरिया है