भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

प्रयोगशाला

1,006 bytes added, 04:27, 26 जून 2009
==प्रमुख योगदानकर्ता==
कविता कोश के विकास में हाथ बंटाने के उद्देश्य से कोश से जुड़ने वाले योगदानकर्ताओं की संख्या इस वर्ष भी निरंतर बढ़ती रही। साथ ही पुराने योगदानकर्ताओं ने अपना योगदान बनाये रखा। [[कविता कोश टीम ]] की प्रशासक '''प्रतिष्ठा शर्मा''', संपादक '''[[अनिल जनविजय]]''' जी और सदस्य '''[[द्विजेन्द्र 'द्विज']]''' जी ने सर्वाधिक योगदान किया। टीम के सदस्य '''अनूप भार्गव''' जी ने कोश के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। '''[[प्रकाश बादल]]''' जी ने बहुत कम समय में ८०० से अधिक रचनाओं का कोश में संकलन किया। अन्य प्रमुख योगदानकर्ताओं में '''[[हेमंत जोशी]], [[श्रद्धा जैन]], चंद्र मौलेश्वर, हिमांशु, [[राजुल मेहरोत्रा]], [[विनय प्रजापति 'नज़र'|विनय प्रजापति]], एकलव्य, भारतभूषण तिवारी''' और '''[[ऋषभ देव शर्मा]]''' के नाम शामिल हैं।
नित नये योगदानकर्ताओं के कोश से जुड़ने का सिलसिला बदस्तूर ज़ारी है। इन सभी योगदानकर्ताओं के श्रम के कारण ही आज कविता कोश अपने वर्तमान स्वरूप को पा सका है। आप भी कोश के विकास दे सकते हैं -इसके लिये [[नये आगंतुकों का स्वागत]] देंखें।
 
 
==भावी योजनाएँ==
[[कविता कोश टीम]] इस समय कई योजनाओं पर काम/चिंतन कर रही है। इनमें से एक है रचनाओं को कवियों या अन्य व्यक्तियों की आवाज़ में उपलब्ध कराना। इससे कविता कोश के पाठक इन रचनाओं न केवल पढ़ सकेंगे बल्कि उन्हें सुन भी सकेंगे। इसके अलावा लोक-गीतों के संकलन को बढा़ने पर आने वाले समय में विशेष ध्यान दिया जाएगा। फ़िल्मी गीतो के अनुभाग को भी सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने की योजना है।