भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नालए-जाने-ख़स्ता जाँ / अमजद हैदराबादी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: नालए-जाने-ख़स्ता-जाँ<ref>निर्बल शरीरवाले दिल की आहें</ref>, अर्शेबरींप...)
(कोई अंतर नहीं)

12:25, 17 जुलाई 2009 का अवतरण

नालए-जाने-ख़स्ता-जाँ<ref>निर्बल शरीरवाले दिल की आहें</ref>, अर्शेबरींपै<ref>ईश्वर के समीप तक</ref> जाये क्यों?

मेरे लिए ज़मीन पर साहबे-अर्श<ref>भगवान</ref> आये क्यों?

नूरे-ज़मीं-ओ-आसमाँ, दीदये-दिल में आये क्यों?

मेरे सियाह-ख़ाने में कोई दिया जलाये क्यों?

ज़ख़्म को घाव क्यों बनाओ? दर्द को और बढ़ाए क्यों?

निसबतेहू<ref>ईश्वर-लीनता</ref> को तोड़ कर कीजिये हाय-हाय क्यों?

बख़्शनेवाला जब मेरा उफ़ूपै<ref>क्षमाशीलता पर</ref> है तुला हुआ?

मुझ-सा गुनहगार फिर जुर्म से बाज़ आये क्यों?

‘अमजदे’-ख़स्ताहाल की पूरी हो क्यों कर आरज़ू।

दिल ही नहीं जब उसके पास, मतलबे-दिल बर आये क्यों?


शब्दार्थ
<references/>