भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आहों का है प्रासन यारो / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem> आहों का है प्रासन यारो चाहों का निर्वासन यारो दशरथ है मरणासन्...) |
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=प्रेम भारद्वाज | ||
+ | |संग्रह= मौसम मौसम / प्रेम भारद्वाज | ||
+ | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
आहों का है प्रासन यारो | आहों का है प्रासन यारो |
00:26, 5 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
आहों का है प्रासन यारो
चाहों का निर्वासन यारो
दशरथ है मरणासन्न यारो
कैकइयों का शासन यारो
परिधानों का चयन उधर है
इधर है चौका बासन यारो
ठोकर खाकर भी मुसकाना
कितना है अनुशासन यारो
पौरुषहीन मरा जो दशरथ
राम को था निष्कासन यारो
जनता भई जनार्दन जब भी
डोला है सिंहासन यारो
सभा वही प्रस्ताव वही है
बदले हैं बस आसन यारो
पुल से अभी न जाए कोई
हुआ नहीं उदघाटन यारो
एक कन्हैया कितना दौड़े
गली-गली दुःशासन यारो
हावी है शहरी तहज़ीबें
प्रेम-कथा बनवासन यारो
रखते कायम प्रेम पहाड़ी
मिलना था निष्कासन यारो