भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अंधकूपों को गगन कहते रहे / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem> अन्ध कूपों को गगन कहते रहे पत्त्थरो ही को सुमन कहते रहे नाम ले...) |
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=प्रेम भारद्वाज | ||
+ | |संग्रह= मौसम मौसम / प्रेम भारद्वाज | ||
+ | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
अन्ध कूपों को गगन कहते रहे | अन्ध कूपों को गगन कहते रहे |
07:02, 5 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
अन्ध कूपों को गगन कहते रहे
पत्त्थरो ही को सुमन कहते रहे
नाम लेकर धर्म का कुछ सिरफिरे
अग्निकाकाँडों को हवन कहते रहे
युगनियन्ताओं के तेवर पारखी
मरुस्थल ही को चमन कहते रहे
भाटचारी बढ़ गई कुछ इस कदर
बदशक्ल को गुलबदन कहते रहे
मछलियों के हाट के माहौल को
आस्थाओं का सदन कहते रहे
नागरी परिवेश ओढ़े शक्ल को
पावन पहाड़ी बाँकपन कहते रहे
ग्रस्त होकर जटिल मायाजाल में
आत्मा को बस बदन कहते रहे
जेब भरी देखकर यजमान की
ठीक है बिल्कुल लगन कहते रहे
जो बिठाए थे गए जबरन यहाँ
प्रेम की लाई अगन कहते रहे