भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आज़माइश की घड़ी आई तो है / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem> आजमाईश की घड़ी आई तो है ले अगर माहौल अंगड़ाई तो है गो बरसने को अ...) |
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=प्रेम भारद्वाज | ||
+ | |संग्रह= मौसम मौसम / प्रेम भारद्वाज | ||
+ | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
आजमाईश की घड़ी आई तो है | आजमाईश की घड़ी आई तो है |
07:09, 5 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
आजमाईश की घड़ी आई तो है
ले अगर माहौल अंगड़ाई तो है
गो बरसने को अभी लगती नहीं
पर घटा आकाश पर छाई तो है
दम घुटे ऐसी तो नौबत है नहीं
साँस लेने मे6 ही कठिनाई तो है
सरफराशी देखकर मकतूल की
आँख कातिल की भी शरमाई तो है
काँपते हाथों से साग़र तोड़ कर
गफलन सही उसने कसम खाई तो है
हो रहेगा कुछ न कुछ अब तो ज़रूर
बात सड़कों तक उतर आई तो है
जन्म लेंगे तब्सरे या फब्तियाँ
आज महफ़िल में ग़ज़ल छाई तो है
देखिए मरहम कहाँ मिलता है अब
चोट ताज़ा प्रेम की खाई तो है