भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"करने लगेगा बात वोह भी सोचकर / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=प्रेम भारद्वाज | |रचनाकार=प्रेम भारद्वाज |
07:09, 5 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
करने लगेगा बात वह भी सोचकर
रोटियाँ उसको मिली जो पेट भर
अब मदारी को नचाएगा ज़रूर
हद से ज़्यादा पढ़ गया है जानवर
दूर क्या कर पाएगा बीमारियाँ
रोग के फंदे में ख़ुद है डॉक्टर
आम गिनती में न था उसका शुमार
बाढ़ सूख़े में मरा जो ख़ासकर
कद का बौनापन कहाँ देखा गया
बाप की ऊँची पहुँच को देखकर
आदमी को डाल दी उसने नुकेल
आदमी को आदमी से तोड़कर
आज ये फंदा उसे डल जाएगा
जिसके गले में आ गया यह नापकर
कौन समझेगा ये तेरी चुप्पियाँ
तू भी कुछ तो चीख ठंडी आह भर
जा बसेंगे दूरे ये तीतर बटेर
बन रही हैं सड़कें जंगल काट कर
नाम पर पीपल के बच्चों को यहाँ
रह गये दिखा कर हम पापलर
बरगदों की ओट जो पलता रहा
उस पुराने प्रेम की बातें न कर