भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सेवकों ने जो भी बोला और है / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem> सेवकों ने जो भी बोला और है पर गुरों का असलचोला और है शक्ल वाकिफ...) |
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=प्रेम भारद्वाज | ||
+ | |संग्रह= मौसम मौसम / प्रेम भारद्वाज | ||
+ | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
सेवकों ने जो भी बोला और है | सेवकों ने जो भी बोला और है |
07:21, 5 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
सेवकों ने जो भी बोला और है
पर गुरों का असलचोला और है
शक्ल वाकिफ़ है यह धोख़ा है तुम्हें
आँख से हमने टटोला और है
शहर में कुछ और उस की शोहरतें
गांव में जो रंग घोला और है
ख़ूबसूरत ज़िल्द पर मज़मून है
पर जो पुस्तक को टटोला और है
साथ क्या चल पाएगा पैदल तेरे
उसके उड़ने का खटोला और है
शाम नदिया गाँव घर वादी जहाँ
प्रेम के सपनों का टोला और है