भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नब्ज़ धीमी साँस भारी सुस्तियाँ / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem> नब्ज़ धीमी सांस भारी सुस्तियाँ प्रेम रोगी में कहाँ वो फुर्तिय...) |
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=प्रेम भारद्वाज | ||
+ | |संग्रह= मौसम मौसम / प्रेम भारद्वाज | ||
+ | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
नब्ज़ धीमी सांस भारी सुस्तियाँ | नब्ज़ धीमी सांस भारी सुस्तियाँ |
07:24, 5 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
नब्ज़ धीमी सांस भारी सुस्तियाँ
प्रेम रोगी में कहाँ वो फुर्तियाँ
नाख़ुदा अन्जान साथी हैं डरे
महज़ लहरों के सहारे किश्तियाँ
बिजलियाँ लेतीं यहाँ बलियां कई
डैम बनती जब उजड़ कर बस्तियाँ
कुछ चढ़ावा या इशरा जब हुआ
तब हिलीं थीं दफतरों में नस्तियाँ
पालना परिवार तो बंधन बड़े
बेलगामी की बचें कया गृहस्थियाँ
पंडितों ने तब धरा यजमान को
शोक था घर में पड़ीं थे अस्थियाँ
खटखटाए द्वार ग़म अक्सर तेरा
प्रेम करके क्या रहेंगी मस्तियाँ