भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सोता रहेगा मौसम मौसम / प्रेम भारद्वाज" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: <poem> सोता रहेगा मौसम-मौसम रोता रहेगा मौसम-मौसम क्या पाएगा आज जो कां...)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
{{KKGlobal}}
 +
{{KKRachna
 +
|रचनाकार=प्रेम भारद्वाज
 +
|संग्रह= मौसम मौसम / प्रेम भारद्वाज
 +
}}
 +
[[Category:ग़ज़ल]]
 
<poem>
 
<poem>
 
सोता रहेगा मौसम-मौसम  
 
सोता रहेगा मौसम-मौसम  

07:29, 5 अगस्त 2009 के समय का अवतरण

सोता रहेगा मौसम-मौसम
रोता रहेगा मौसम-मौसम

क्या पाएगा आज जो कांटे
बोता रहेगा मौसम मौसम

लगता है जो होता आया
होता रहेगा मौसम मौसम

कर के मैली खूब चदरिया
धोता रहेगा मौसम मौसम

खुद को जब तक पा न सकेगा
खोता रहेगा मौसम मौसम

करनी फलेगी चाहे गंगा
गोता रहेगा मोसम मौसम

कितने जीवन बोझ समझकर
ढोता रहेगा मौसम मौसम

प्रेम फ़सल में कब तक फसली
तोता रहेगा मौसम मौसम