भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अगर आप दिल से हमारे न होते / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: अगर आप दिल से हमारे न होते यों नज़रों से इतने इशारे न होते नहीं प्...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:09, 5 अगस्त 2009 का अवतरण
अगर आप दिल से हमारे न होते
यों नज़रों से इतने इशारे न होते
नहीं प्यार होता जो उनको किसी से
तो आँचल में ये चाँद-तारे न होते
बहुत शोर था उनकी दरियादिली का
हमें देखकर यों किनारे न होते
कहाँ से ग़ज़ल प्यार की यह उतरती
जो हम उन निगाहों के मारे न होते
गुलाब! आप खिलते जो राहों में उनकी
तो ऐसे कभी बेसहारे न होते