भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सुमिर मन गोपाल लाल सुंदर अति रूप जाल / छीतस्वामी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=छीत }} Category:पद <poeM>सुमिर मन गोपाल लाल सुंदर अति रूप...)
 
छो (सुमिर मन गोपाल लाल सुंदर अति रूप जाल / छीत का नाम बदलकर सुमिर मन गोपाल लाल सुंदर अति रूप जाल / छीतस्व)
(कोई अंतर नहीं)

23:24, 5 अगस्त 2009 का अवतरण

सुमिर मन गोपाल लाल सुंदर अति रूप जाल,
मिटिहैं जंजाल सकल निरखत सँग गोप बाल।
मोर मुकुट सीस धरे, बनमाला सुभग गरे,
सबको मन हरे देख कुंडल की झलक गाल॥
आभूषन अंग सोहे, मोतिन के हार पोहे,
कंठ सिरि मोहे दृग गोपी निरखत निहाल।
'छीतस्वामी' गोबर्धन धारी कुँवर नंद सुवन,
गाइन के पाछे-पाछे धरत हैं चटकीली चाल॥