भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"विदा करने निकली जब माता / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
[[Category:गीत]] | [[Category:गीत]] | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | |||
विदा करने निकली जब माता | विदा करने निकली जब माता | ||
पग से लिपट रो पड़ी बहुएं | पग से लिपट रो पड़ी बहुएं |
08:08, 6 अगस्त 2009 का अवतरण
विदा करने निकली जब माता
पग से लिपट रो पड़ी बहुएं
न्याय यही कहलाता ?
हमने बचपन साथ बिताये
ब्याह हुआ संग संग पति पाये
सीता को ही दुःख दिखलाये
क्यों नित नए विधाता ?
कोमल चित थे जेठ हमारे
बंधु खड़े क्यों चुप्पी धारे
छिपे कहाँ वे ऋषि मुनि सारे
कोई तो समझाता !
तब वन में था बल स्वामी का
सिर पर था न अयश का टीका
अब तो छूट रहा भगिनी का
इस घर से ही नाता !