भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"भर रही अंग में थी अनंग-मद सिहर लहर पुरवईया की / प्रेम नारायण 'पंकिल'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' |संग्रह= }} Category:कविता <poem> भर र...) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' | |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=बावरिया बरसाने वाली /प्रेम नारायण 'पंकिल' |
}} | }} | ||
− | [[Category: | + | [[Category:छंद]] |
<poem> | <poem> | ||
भर रही अंग में थी अनंग-मद सिहर लहर पुरवईया की। | भर रही अंग में थी अनंग-मद सिहर लहर पुरवईया की। |
18:08, 16 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
भर रही अंग में थी अनंग-मद सिहर लहर पुरवईया की।
लगता कदम्ब की डाल-डाल पर मुरली बजी कन्हैया की।
घन की बूँदों ने भिंगो दिया कीर्तिदा कुमारी की काया ।
प्रिय संग घटी वृन्दावन की सुधियों का ज्वर उमड़ आया।
केकी-नर्तन था इधर, उधर थिरकती जलद में थी चपला।
नभ अवनि-बीच घी धूम रहे चुप कैसे, चीख उठी अबला।
"हो ललित त्रिभंग! कहाँ विकला बावरिया बरसाने वाली-
क्या प्राण निकलने पर आओगे जीवनवन के वनमाली॥४॥