भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मोहब्बत का निग़ार है नज़्म..... / हरकीरत हकीर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=हरकीरत हकीर | |रचनाकार=हरकीरत हकीर | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatNazm}} | |
<poem> | <poem> | ||
मानो तो ख़ुदा की इबादत का साज़ है नज़्म | मानो तो ख़ुदा की इबादत का साज़ है नज़्म |
10:18, 22 अगस्त 2009 का अवतरण
मानो तो ख़ुदा की इबादत का साज़ है नज़्म
बेबस खामोशी की आवाज है नज़्म
किसी कब्र में सिसकती मोहब्बत की निगार<ref>प्रतिमा, मूर्ति</ref> है नज़्म
आशिकों की रूह से निकली पुकार है नज़्म
हवाओं का भी रुख मोड़ दे वो तूफ़ान है नज़्म
दिल में छुपे दर्द की ज़ुबान है नज़्म
बेंध दे सीना पत्थरों का वो औज़ार है नज़्म
शायर और आशिकों की मज़ार है नज़्म
चट्टानों पर लिखा इश्क का पैगाम है नज़्म
न भूले सदियों तक 'हकीर' वो इलहाम<ref>देववाणी</ref> है नज़्म