भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कुछ न कहो / सुदर्शन वशिष्ठ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केशव |संग्रह=अलगाव / केशव }} {{KKCatKavita}} <poem>मैंने बादल से...)
(कोई अंतर नहीं)

01:24, 23 अगस्त 2009 का अवतरण

मैंने बादल से कहा
बरसो
वह शरमा कर बर्फ़ बन गया
बादल का रुई सा उड़ना
सीधी बर्फ़ बन जाना
आश्चर्यजनक था।

मैंने पहाड़ से कहा
और ऊँचा उठो
वह रेत बन गया
यह भी कम न था।

नदी से कहा
सरोवर बन जाओ
वह सरस्वती बन गई।

पेड़ से कहा और ऊँचा उठो
वह बेल बन गया।

तभी आकाशवाणी हुई:
मत कहो इन से कुछ
तरुवर फ़ल नहीं खात हैं
सरवर पियहिं न पानी।