भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"शिमला में चाँद / सुदर्शन वशिष्ठ" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुदर्शन वशिष्ठ |संग्रह=सिंदूरी साँझ और ख़ामोश ...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
02:40, 23 अगस्त 2009 का अवतरण
एक
जाखू पहाड़ी के पीछे
रोशनी की लहरें ऊपर ऊपर तक उठ रहीं
छा रहा उफान
उड़ रहा रोशनी का झाग
उगता एक दिपदिपाता गोला
पेड़ों से झाँकता
आप चोटी पर चढ़ो
तो हाथ से छू लो।
दो
पीला चान्द
जैसे गिरने को
फैलाओ अपनी गोद
शायद उसी में गिरे ।
तीन
शिमला में चान्द
मक्की की रोटी
सुनहरा थाल
बालदों से माँजो