भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"छवि / सत्यपाल सहगल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सत्यपाल सहगल |संग्रह=कई चीज़ें / सत्यपाल सहगल }} <po...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:08, 28 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
तुम्हारी स्मृति रहेगी सिर्फ एक स्त्री की तरह
अगले आठ या दस हज़ार दिन
एक चेहरा सामने रहेगा
यो जुड़ता जाएगा
दूसरी जगहों से बीनी गई चीज़ों के साथ
एक दिन इस चेहरे की उम्र समाप्त होगी
एक दिन यह सम्पत्ति भी गल जायेगी