भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"क्या हुआ हुस्न है हमसफ़र या नहीं / ख़ुमार बाराबंकवी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=खुमार बाराबंकवी |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> क्या हुआ हुस...) |
|||
पंक्ति 12: | पंक्ति 12: | ||
बेखबर तूने आईना देखा नहीं | बेखबर तूने आईना देखा नहीं | ||
− | दो परिंदे उड़े आंख | + | दो परिंदे उड़े आंख नम हो गई |
आज समझा के मैं तुझको भूला नहीं | आज समझा के मैं तुझको भूला नहीं | ||
18:34, 29 अगस्त 2009 का अवतरण
क्या हुआ हुस्न हमसफ़र है या नहीं
इश्क मंजिल ही मंजिल है रस्ता नहीं
गम छुपाने से छुप जाए ऐसा नहीं
बेखबर तूने आईना देखा नहीं
दो परिंदे उड़े आंख नम हो गई
आज समझा के मैं तुझको भूला नहीं
अहल-ऐ-मंजिल अभी से न मुझ पर हंसो
पांव टूटे हैं दिल मेरा टूटा नहीं
तरक-ऐ-मय को अभी दिन ही कितने हुए
और कुछ कहा मय को जाहिद तो अच्छा नहीं
छोड़ भी दे अब मेरा साथ ऐ ज़िन्दगी
मुझ को नदामत है तुझ से शिकवा नहीं
तूने तौबा तो कर ली मगर ऐ 'खुमार '
तुझ को रहमत पर शायद भरोसा नहीं