भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सुना है ख़ूब बँटती है दौलत, रमज़ान के महीने में / शमशाद इलाही अंसारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशाद इलाही अंसारी |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> सुना है ख...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 9: | पंक्ति 9: | ||
मयक़दे से बहती है नियामत, रमज़ान के महीने में। | मयक़दे से बहती है नियामत, रमज़ान के महीने में। | ||
− | जाम भर-भर के पिलाओ यारों कि तिश्नगी अब रहे, | + | जाम भर-भर के पिलाओ यारों कि तिश्नगी अब न रहे, |
सुना है बरसती है रहमत हर सू, रमज़ान के महीने में। | सुना है बरसती है रहमत हर सू, रमज़ान के महीने में। | ||
18:23, 31 अगस्त 2009 के समय का अवतरण
सुना है खू़ब बँटती है दौलत, रमज़ान के महीने में,
मयक़दे से बहती है नियामत, रमज़ान के महीने में।
जाम भर-भर के पिलाओ यारों कि तिश्नगी अब न रहे,
सुना है बरसती है रहमत हर सू, रमज़ान के महीने में।
मयकशों जम के पियो,खूब पियो इस पूरे महीने में,
यकीं रखो, होती है हर मुराद पूरी, रमज़ान के महीने में।
होश में आया गर "शम्स" तो साक़ी तेरी रुसवाई है,
बस पी लेने दे, जी लेने दे मुझे, रमज़ान के महीने में।
रचनाकाल: 28.09.2007