भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हत्या / इब्बार रब्बी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=इब्बार रब्बी |संग्रह=लोगबाग / इब्बार रब्बी }} {{KKCatKa...)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:43, 31 अगस्त 2009 के समय का अवतरण

पेड़ को पेड़ काट रहा है
गोश्त का पेड़ एक
वनस्पति का दूसरा
ठेकेदार ने हाथ-पैर काट दिए
उराँव और संथाल भाइयों के
कटा हुआ आदमी
पेड़ काट रहा है
एक अहूरा
रहने नहीं देगा, दूसरे को पूरा।