भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सदृश / मनोज कुमार झा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
कुमार मुकुल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज कुमार झा }} <poem> वे भाई की हत्या कर मन्त्री ...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:39, 4 सितम्बर 2009 का अवतरण
वे भाई की हत्या कर मन्त्री बने थे
चमचे इसे भी कुर्बानियों में गिनते हैं।
विपन्नों की भाषा में जो लहू का लवण होता है
उसे काछकर छींटा पूरे जवार में
फसल अच्छी हुई।
कवि जी ने गरीब गोतिया के घर से उखाडा था ख्म्भा-बरेरा
बहुत सगुनिया हुई सीढी
कवि जी गए बहुत उपर और बच्चा गया अमरीका।
गदगद कवि जी गुदगुद सोफै पर बैठे थे
जम्हाई लेते मंत्री जी ने बयान दिया - वक्त बहुत मुश्किल है
कविता सुनाओगे या दारू पिओगे।