भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लंगड़ा राजा / अवतार एनगिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अवतार एनगिल |संग्रह=मनखान आएगा /अवतार एनगिल }} <poem> ...)
(कोई अंतर नहीं)

16:14, 12 सितम्बर 2009 का अवतरण

जँगल में आग लगी शोर मचा है
और आँखें मलता
लँगड़ा राजा
उठ बैठा है....
उसके नन्हें खरगोश का क्या होगा

टूटे बाँस की लाठी फटारता
कुहराम की दिशा सूंघता
लँगड़ा राजा
घाटी की भगदड़ में
भागता-उतरता
भागता चला जाता है

होशियार !
खबरदार !
बचना भाई !
कि जलती अयालों वाले सुनहले शेर
गुर्राते हुए जंगल छोड़ रहे हैं
ऐसे में
ठीक नहीं
बस्ती छोड़कर
भागना उधर

पर भागता
भागता चला जा रहा है
लाठी फटकारता
लँगड़ा राजा
सामने से सरकता आया है
एक कछुआ
झुकाई देकर कूदता है जो
और राजा के पुट्ठे से चिपक जाता है

सब कुछ दिख रहा है
जलते पेड़ों की रोशनी में
दिन भी है रात
इस अँधी रोशनी में

काँपते हुए उठते हैं
सर-कटे धुएँ के
लहराते पेड़
चटख़-चटख जलते हैं
पर-कटे धुँए के
पिघलते गँधाते पेड़

और जाँघ पर चिपके हुए कछुए को लिए
पगलाया अँधा राजा
'...आग लगी' के शोर में
बस्ती का कुहराम भूल
अपने नन्हें खरगोश की तलाश में
टूटी लाठी फटकारता
जंगल की तरफ
भागता चला जाता है
भागता चला जाता है।