भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हुआ है कत्ल / माधव कौशिक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=माधव कौशिक |संग्रह=अंगारों पर नंगे पाँव / माधव क...)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:58, 15 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण

हुआ है कत्ल बहुत बेज़ुबान पत्थर का।
किया है किसी ने दर्ज बयान पत्थर का।

मैं संगतराश भी होता तो क्या बना लेता,
शहर में कोई नहीं कद्रदान पत्थर का।

अजीब बात है शीशे का शहर है लेकिन,
ये किसने बाँध दिया सायबान पत्थर का।

हमारी आँख ही पत्थर की हो गई वर्ना,
कहाँ हुआ है अभी आसमान पत्थर का।

अगर किसी ने छुआ तो पिघल उठेंगे सभी,
ये कह रहा हूँ न ले इम्तिहान पत्थर का।