भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"एक कहानी / रंजना भाटिया" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रंजना भाटिया |संग्रह= }} <poem>एक कहानी ... वो कहते रहे ...)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:48, 16 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण

एक कहानी ...

वो कहते रहे
मैं सुनती रही ,
रीते समय की धारा
यूँ ही बहती रही.....

एक कहानी ...

भीगा आँचल
कभी न सूखे
मन की व्यथा,
अब पहचाने कौन ?

एक कहानी .....

कैसे बीती रात
तारों के संग ..
चाँद जब निकले
तब पूछ लेना

एक कहानी .....
फ्राक पहने
गुडिया के घर से
इस घर तक
हर लम्हे को
सजाती रही
ख़ुद रही तलाश
एक घर की
अंत तक.....

एक कहानी ....

पैरों की
फटी बिवाई
दर्द जैसे
अब.....
दफ़न होने लगा है ...