भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"साँकल खनकाएगा कौन / नरेश सक्सेना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					| अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)  (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नरेश सक्सेना |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> दिन भर की अलसाई...) | अनिल जनविजय  (चर्चा | योगदान)  छो ("साँकल खनकाएगा कौन / नरेश सक्सेना" सुरक्षित कर दिया [edit=sysop:move=sysop]) | 
| (कोई अंतर नहीं) | |
19:29, 21 सितम्बर 2009 का अवतरण
दिन भर की अलसाई बाहों का मौन,
बाहों में भर-भर कर तोड़ेगा कौन,
बेला जब भली लगेगी।
आज चली पुरवा, कल डूबेंगे ताल,
द्वारे पर सहजन की फूलेगी डाल,
ऊँची हर डाल को झुकाएगा कौन
चौथे दिन फली लगेगी।
दिन-दिन भर अनदेखा, अनबोली रात
आँखों की सूने से बरजोरी बात,
साँझ ढले साँकल खनकाएगा कौन,
कितनी बेकली लगेगी।
 
	
	

