भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"क्या ध्येय निहित मुझमें तेरा? / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन |संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशरा...) |
|||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
}} | }} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | क्या ध्येय निहित मुझमें तेरा? | ||
+ | जन-रव में घुल मिल जाने से, | ||
+ | जन की वाणी में गाने से | ||
+ | संकोच किया क्यों करता है यह क्षीण, करुणतम स्वर मेरा? | ||
क्या ध्येय निहित मुझमें तेरा? | क्या ध्येय निहित मुझमें तेरा? | ||
+ | जग-धारा में बह जाने से, | ||
+ | अपना अस्तित्व मिटाने से | ||
+ | घबराया करता किस कारण दो कण खारा आँसू मेरा? | ||
+ | क्या ध्येय निहित मुझमें तेरा? | ||
+ | क्यों भय से उठता सिहर-सिहर, | ||
+ | जब सोचा करता हूँ पल-भर, | ||
+ | उन कलि-कुसुमों की टोली पर, | ||
+ | जो आती संध्या को, प्रातः को कूच किया करती ड़ेरा? | ||
+ | क्या ध्येय निहित मुझमें तेरा? | ||
<poem> | <poem> |
22:59, 27 सितम्बर 2009 का अवतरण
क्या ध्येय निहित मुझमें तेरा?
जन-रव में घुल मिल जाने से,
जन की वाणी में गाने से
संकोच किया क्यों करता है यह क्षीण, करुणतम स्वर मेरा?
क्या ध्येय निहित मुझमें तेरा?
जग-धारा में बह जाने से,
अपना अस्तित्व मिटाने से
घबराया करता किस कारण दो कण खारा आँसू मेरा?
क्या ध्येय निहित मुझमें तेरा?
क्यों भय से उठता सिहर-सिहर,
जब सोचा करता हूँ पल-भर,
उन कलि-कुसुमों की टोली पर,
जो आती संध्या को, प्रातः को कूच किया करती ड़ेरा?
क्या ध्येय निहित मुझमें तेरा?