भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जैसा गाना था गा न सका / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन |संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशरा...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशराय बच्चन
 
|संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशराय बच्चन
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatKavita}}
 
<poem>
 
<poem>
 
जैसा गाना था, गा न सका!
 
जैसा गाना था, गा न सका!

14:08, 28 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण

जैसा गाना था, गा न सका!

गाना था वह गायन अनुपम,
क्रंदन दुनिया का जाता थम,
अपने विक्षुब्ध हृदय को भी मैं अब तक शांत बना न सका!
जैसा गाना था, गा न सका!

जग की आहों को उर में भर
कर देना था, मुझको सस्वर,
निज आहों के आशय को भी मैं जगती को समझा न सका!
जैसा गाना था, गा न सका!

जन-दुख-सागर पर जाना था,
डुबकी ले थाह लगाना था,
निज आँसू की दो बूँदों में मैं कूल-किनारा पा न सका!
जैसा गाना था, गा न सका!