भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गंध आती है सुमन की / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन |संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशरा...) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशराय बच्चन | |संग्रह=एकांत-संगीत / हरिवंशराय बच्चन | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
गंध आती है सुमन की! | गंध आती है सुमन की! |
14:20, 28 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण
गंध आती है सुमन की!
किस कुसुम का श्वास छूटा?
किस कली का भाग्य फूटा?
लुट गयी सहसा खुशी इस कालिमा में किस चमन की?
गंध आती है सुमन की!
आज कवि का हृदय टूटा,
आज कवि का कंठ फूटा,
विश्व समझेगा हुई क्षति आज क्या मेरे भवन की!
गंध आती है सुमन की!
अल्प गंध, विशाल आँगन,
गीत क्षीण, प्रचंड़ क्रंदन,
है असंभव गमक, गुंजन,
एक ही गति है कुसुम के प्राण की, कवि के वचन की!
गंध आती है सुमन की!