भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"विष का स्वाद बताना होगा / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
कटुतर यह कटु पेय बनेगा, | कटुतर यह कटु पेय बनेगा, | ||
− | ऐसे पी सकता है कोई, तुझको पी | + | ऐसे पी सकता है कोई, तुझको हँस पी जाना होगा! |
विष का स्वाद बताना होगा! | विष का स्वाद बताना होगा! | ||
पंक्ति 28: | पंक्ति 28: | ||
गरल पान करके तू बैठा, | गरल पान करके तू बैठा, | ||
− | फेर पुतलियाँ कर-पग ऐंठा, | + | फेर पुतलियाँ, कर-पग ऐंठा, |
− | यह कोई | + | यह कोई कर सकता, मुर्दे, तुझको अब उठ गाना होगा! |
विष का स्वाद बताना होगा! | विष का स्वाद बताना होगा! |
20:03, 29 सितम्बर 2009 का अवतरण
विष का स्वाद बताना होगा!
ढाली थी मदिरा की प्याली,
चूसी थी अधरों की लाली,
कालकूट आने वाला अब, देख नहीं घबराना होगा!
विष का स्वाद बताना होगा!
आँखों से यदि अश्रु छनेगा,
कटुतर यह कटु पेय बनेगा,
ऐसे पी सकता है कोई, तुझको हँस पी जाना होगा!
विष का स्वाद बताना होगा!
गरल पान करके तू बैठा,
फेर पुतलियाँ, कर-पग ऐंठा,
यह कोई कर सकता, मुर्दे, तुझको अब उठ गाना होगा!
विष का स्वाद बताना होगा!