भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आज पागल हो गई है रात / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन |संग्रह=आकुल अंतर / हरिवंशराय ब...) |
|||
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
योग्य हँसने के यहाँ क्या, | योग्य हँसने के यहाँ क्या, | ||
योग्य रोने के यहाँ क्या, | योग्य रोने के यहाँ क्या, | ||
− | -क्रुद्ध होने के, यहाँ क्या, | + | --क्रुद्ध होने के, यहाँ क्या, |
− | बुद्धि खोने के, यहाँ क्या, | + | --बुद्धि खोने के, यहाँ क्या, |
व्यर्थ दोनों हैं मुझे हँस-रो हुआ यह ज्ञात। | व्यर्थ दोनों हैं मुझे हँस-रो हुआ यह ज्ञात। | ||
आज पागल हो गई है रात। | आज पागल हो गई है रात। | ||
</poem> | </poem> |
18:38, 1 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण
आज पागल हो गई है रात।
हँस पड़ी विद्युच्छटा में,
रो पड़ी रिमझिम घटा में,
अभी भरती आह, करती अभी वज्रापात।
आज पागल हो गई है रात।
एक दिन मैं भी हँसा था,
अश्रु-धारा में फँसा था,
आह उर में थी भरी, था क्रोध-कंपित गात।
आज पागल हो गई है रात।
योग्य हँसने के यहाँ क्या,
योग्य रोने के यहाँ क्या,
--क्रुद्ध होने के, यहाँ क्या,
--बुद्धि खोने के, यहाँ क्या,
व्यर्थ दोनों हैं मुझे हँस-रो हुआ यह ज्ञात।
आज पागल हो गई है रात।