भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"समीर स्नेह-रागिनी सुना गया / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन }} समीर स्नेह-रागिनी सुना गया, ...) |
|||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन | |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatKavita}} | |
समीर स्नेह-रागिनी सुना गया, | समीर स्नेह-रागिनी सुना गया, |
11:35, 2 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण
समीर स्नेह-रागिनी सुना गया,
तड़ाग में उफान-सा उठा गया,
तरंग में तरंग लीन हो गई;
झुकी निशा,
झँपी दिशा,
झुके नयन!
बयार सो गई अडोल डाल पर,
शिथिल हुआ सुनिल ताल पर,
प्रकृति सुरम्य स्वप्न बीच खो गई;
गई कसक,
गिरी पलक,
मुँदे नयन!
विहंग प्रात गीत गा उठा अभय,
उड़ा अलक चला ललक पवन मलय,
सुहाग नेत्र चुमने चला प्रणय;
खुला गगन,
खिले सुमन,
खुले नयन!