भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आओ, बैठे तरु के नीचे / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन |संग्रह=निशा निमन्त्रण / हरिवं...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
भाव भरा उर शब्द न आते, | भाव भरा उर शब्द न आते, | ||
− | + | पहुँच न इन तक आँसू पाते, | |
आओ, तृण से शुष्क धरा पर अर्थ रहित रेखाएँ खींचे! | आओ, तृण से शुष्क धरा पर अर्थ रहित रेखाएँ खींचे! | ||
आओ, बैठें तरु के नीचे! | आओ, बैठें तरु के नीचे! | ||
</poem> | </poem> |
00:15, 4 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण
आओ, बैठें तरु के नीचे!
कहने को गाथा जीवन की,
जीवन के उत्थान पतन की
अपना मुँह खोलें, जब सारा जग है अपनी आँखें मींचे!
आओ, बैठें तरु के नीचे!
अर्ध्य बने थे ये देवल के
अंक चढ़े थे ये अंचल के
आओ, भूल इसे, आँसू से अब निर्जीव जड़ों को सींचे!
आओ, बैठें तरु के नीचे!
भाव भरा उर शब्द न आते,
पहुँच न इन तक आँसू पाते,
आओ, तृण से शुष्क धरा पर अर्थ रहित रेखाएँ खींचे!
आओ, बैठें तरु के नीचे!