भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मुझसे चांद कहा करता है / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
 
मुझ से चाँद कहा करता है--
 
मुझ से चाँद कहा करता है--
  
चोट कडी है काल प्रबल की,
+
चोट कड़ी है काल प्रबल की,
 
उसकी मुस्कानों से हल्की,
 
उसकी मुस्कानों से हल्की,
 
राजमहल कितने सपनों का पल में नित्य ढहा करता है|
 
राजमहल कितने सपनों का पल में नित्य ढहा करता है|

10:57, 4 अक्टूबर 2009 का अवतरण

मुझ से चाँद कहा करता है--

चोट कड़ी है काल प्रबल की,
उसकी मुस्कानों से हल्की,
राजमहल कितने सपनों का पल में नित्य ढहा करता है|
मुझ से चाँद कहा करता है--

तू तो है लघु मानव केवल,
पृथ्वी-तल का वासी निर्बल,
तारों का असमर्थ अश्रु भी नभ से नित्य बहा करता है।
मुझ से चाँद कहा करता है--

तू अपने दुख में चिल्लाता,
आँखो देखी बात बताता,
तेरे दुख से कहीं कठिन दुख यह जग मौन सहा करता है।
मुझ से चाँद कहा करता है--