भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आज प्रथम गाई पिक / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |

पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार= सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" | |रचनाकार= सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" | ||

+ | {{KKCatKavita}} | ||
आज प्रथम गाई पिक पञ्चम।
| आज प्रथम गाई पिक पञ्चम।

गूंजा है मरु विपिन मनोरम।

| गूंजा है मरु विपिन मनोरम।

22:55, 8 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण
आज प्रथम गाई पिक पञ्चम।
गूंजा है मरु विपिन मनोरम।
मरुत-प्रवाह, कुसुम-तरु फूले,
बौर-बौर पर भौरे झूले,
पात-पात के प्रमुदित झूले,
छाय सुरभि चतुर्दिक उत्तम।
आंखों से बरसे ज्योति-कण,
परसे उन्मन - उन्मन उपवन,
खुला धरा का पराकृष्ट तन
फूटा ज्ञान गीतमय सत्तम।
प्रथम वर्ष की पांख खुली है,
शाख-शाख किसलयों तुली है,
एक और माधुरी चुली है,
गीतम-गन्ध-रस-वर्णों अनुपम।